मुंबई के पास 13वीं मंज़िल से गिरी क्रेन; एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग हुए घायल
मुंबई (महाराष्ट्र) के पास मीरा रोड पर JP नॉर्थ रेज़िडेंशियल कॉम्प्लेक्स में बन रही एक बिल्डिंग की 13वीं मंज़िल से कंस्ट्रक्शन क्रेन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में बिल्डिंग के नीचे खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया है।