मुंबई के पास बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से पटरी पर गिरने के बाद 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को मुंबई के पास ठाणे में चलती ट्रेन से 10-12 लोगों के पटरी पर गिरने के बाद कम-से-कम पांच लोगों की मौत हो गई है। इस ट्रेन के यात्री कथित तौर पर अत्यधिक भीड़ के कारण पटरियों पर गिर गए। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।