मुंबई के मीरा रोड स्थित अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी
मुंबई (महाराष्ट्र) के मीरा रोड स्थित एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के ज़रिए धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल के पास बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बम की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को बुलाया है।