मुंबई के मॉल में लगी भीषण आग, 14 घंटे से आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित लिंक स्क्वायर मॉल में मंगलवार तड़के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम वाली इमारत में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 14 घंटे से अधिक समय से दमकलकर्मी जुटे हैं। आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी जो बाद में ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इसे लेवल-4 की भीषण आग घोषित किया गया है।