मुंबई की मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने की जॉगिंग, वीडियो आया सामने

मुंबई में मंगलवार सुबह मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जॉगिंग की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मैक्रों सोमवार रात मुंबई पहुंचे और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मैक्रों बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भी भाग लेंगे।

Load More