मुंबई की लोकल ट्रेन में युवक ने अपने सिर को पीछे घुमाकर किया डांस, वीडियो आया सामने
मुंबई (महाराष्ट्र) की लोकल ट्रेन में एक युवक ने 'सरकी जो सर से वो धीरे-धीरे' गाने पर डांस किया है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक कभी अपनी कमर से लेकर सिर तक का हिस्सा पीछे ले जाता और कभी अपने सिर को पीछे घुमाता दिख रहा है। लोग युवक को देखकर हैरान हो रहे हैं।