गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के लाल बागचा राजा की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। लाल बागचा राजा मुंबई में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला गणपति पंडाल है और यहां अभिनेता व अभिनेत्रियों समेत लाखों लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। गौरतलब है कि 7 सितंबर (शनिवार) से गणेश चतुर्थी की शुरुआत होगी।