मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, सालाना कमाई पहुंची ₹133 करोड़
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹133 करोड़ की कमाई की है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 14% अधिक है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस वर्ष गुड़ी पड़वा पर सोने-चांदी की नीलामी से रिकॉर्ड ₹1.33 करोड़ की कमाई हुई है। अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष में मंदिर की कमाई बढ़कर ₹154 करोड़ हो जाएगी।