मुंबई के सिल्वर थिएटर में लगी भीषण आग, तस्वीरें आईं सामने
मुंबई (महाराष्ट्र) में ग्रांट रोड स्थित सिल्वर थिएटर में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग गई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 5-6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।