मुंबई की सोसायटी अपार्टमेंट मालिकों से नहीं लेती पैसे, उल्टा हर साल देती है ₹2.5 लाख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की जॉली मेकर हाउसिंग सोसायटी अपार्टमेंट मालिकों से मेंटेनेंस फीस लेने की जगह ₹2.5 लाख/वर्ष देती है। एक फिनफ्लुएंसर ने बताया कि बिल्डर ने पहली बार अपार्टमेंट बेचते वक्त खरीदारों को दूसरी कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश का ऑफर दिया था जिसके किराए से अब बिल्डर ₹50 लाख/माह कमाता है और अपार्टमेंट मालिकों को डिविडेंड देता है।