टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ने करनाल से महिला को किया गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनाल (हरियाणा) से एक 22-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 13वीं गिरफ्तारी है। महिला को कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान और फायरिंग की साज़िश में उसकी सटीक भूमिका को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।