मुंबई ड्रग्स केस की चार्जशीट से हटाए जा सकते हैं श्रद्धा कपूर व नोरा फतेही के नाम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के नाम 2022 के मुंबई ड्रग्स मामले में चार्जशीट से हटाए जा सकते हैं। श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवतरमानी (ओरी) और नेता जीशान सिद्दीकी के नाम भी चार्जशीट में शामिल नहीं होंगे। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ मामले से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।