मुंबई-दिल्ली में ₹2500 हैं 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के टिकटों के दाम: रिपोर्ट्स
दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' और अनीस बज़्मी की 'भूल भुलैया 3' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली में इन फिल्मों की टिकट की कीमतें ₹2,500 से ज़्यादा हैं। बकौल 'सैकनिल्क', देशभर में 'भूल भुलैया 3' के अबतक 7124 शोज़ की बुकिंग हुई है।