मुंबई ने दर्ज किया सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़

मुंबई ने गुरुवार को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अबतक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज कर इतिहास रचा। मुंबई ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 19.3 ओवर में 230 रनों का लक्ष्य हासिल कर यह रिकॉर्ड बनाया। मुंबई के लिए अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 95(54) रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड (227-रन) पुद्दुचेरी के नाम था जो 2021 में आया था।

Load More