मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रैक्टर की हुई टक्कर, 5 की मौत व 45 लोग घायल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 45 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में करीब 54 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लोग आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जा रहे थे।