'हवा में ज़हर, पानी में गंदगी', मुंबई के प्रदूषण पर ऋचा चड्ढा ने उठाई आवाज़
ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने मुंबई की खराब हवा और पानी को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने करीब 7,500 पेड़ों को काटे जाने का ज़िक्र कर लोगों से आवाज़ उठाने की अपील की। ऋचा ने कहा, "आप किस बात से डर रहे हैं? पानी में गंदगी है...हवा में ज़हर घुला हुआ है। ज़हर जिंदगी छीनता है...इससे बुरा क्या हो सकता है?”