मुंबई पुलिस ने अश्लील कंटेंट मामले में एजाज़ खान व उल्लू ऐप के मालिक को भेजा समन
उल्लू ऐप के 'हाउस अरेस्ट' शो में अश्लील कंटेंट दिखाने के मामले में मुंबई पुलिस ने ऐक्टर एजाज़ खान व उल्लू ऐप के मालिक विभु अग्रवाल को समन भेजा है। दोनों को जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में एजाज़ समेत कुछ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।