मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 26 आरोपियों के खिलाफ लगाया मकोका
मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की गंभीर धाराएं भी एफआईआर में जोड़ दी हैं। इस मामले में अब तक 26 लोगों को महाराष्ट्र व देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।