मुंबई पुलिस ने बताया सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले का घटनाक्रम
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले का घटनाक्रम बताया है। बकौल पुलिस, एक अज्ञात व्यक्ति खान के घर में घुसा था जो खान की घरेलू सहायिका से बहस कर रहा था और जब अभिनेता वहां पहुंचे तो शख्स व अभिनेता के बीच हाथापाई हुई और शख्स ने उन पर हमला कर दिया था।