मुंबई पुलिस ने CJP के दीपके को दिया झटका, नहीं मिली 2 अक्टूबर को CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट की इजाज़त
मुंबई पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के 2-अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित प्रोटेस्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने हाईकोर्ट के 2013 के आदेश का हवाला दिया जिसमे पार्क को साइलेंस ज़ोन बताया गया है। दीपके ने कहा, परमिशन नहीं मिली तो जेल भरो आंदोलन होगा।