मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले शख्स की गिरफ्तारी की कोशिशों पर दिया अपडेट
मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर फरार हुए शख्स को लेकर कहा है, "आरोपी को आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था।" पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद आरोपी पहली लोकल ट्रेन पकड़कर वसई-विरार की ओर भाग गया था। उसे वसई, नालासोपारा और विरार में ढूंढा जा रहा है।