मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 1st AC कंपार्टमेंट का वीडियो किया गया जारी
मुंबई और बेंगलुरु के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 1st AC कंपार्टमेंट का वीडियो महाराष्ट्र बीजेपी के आधिकारिक X अकाउंट से जारी किया गया है। वीडियो में डिब्बे का साफ-सुथरा लेआउट, बेहतर लाइटिंग और प्रीमियम फिनिशिंग दिखाई गई है। गौरतलब है, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रातभर के सफर के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।