मुंबई में $2 बिलियन का इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर बनाएगा अदाणी समूह: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अदाणी समूह $2 बिलियन की लागत से इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। 15-लाख वर्ग फीट एरिया में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर में 15,000-20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। गौरतलब है, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रिलायंस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर भी है जिसे अदाणी समूह के कन्वेंशन सेंटर से सीधे चुनौती मिलेगी।