मुंबई में 'भारत सरकार' लिखी कार में IAS अधिकारी बनकर घूम रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार
मुंबई में पुलिस ने आईएएस अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के अतिथि गृह में ठहरने और 'भारत सरकार' लिखी पट्टी वाली कार में घूमने के आरोप में एक 32-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी की पहचान बिहार निवासी चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है और उसने दावा किया था कि वह गृह मंत्रालय का कर्मचारी है।