मुंबई में 1 सितंबर से महंगा हो जाएगा ऑटो-टैक्सी का सफर, MMRTA ने किराए में बढ़ोतरी को दी मंज़ूरी
मुंबई में 1 सितंबर से ऑटो-टैक्सी का सफर महंगा हो जाएगा। MMRTA ने टैक्सी का न्यूनतम किराया ₹31 से बढ़ाकर ₹33 जबकि ऑटो का ₹26 से ₹27 करने को मंज़ूरी दी है। टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया ₹20.66 से ₹21.90 और ऑटो का ₹17.14 से ₹18.22 हो जाएगा। नए किराए के लिए मीटर-कैलिब्रेशन ज़रूरी होगा तभी ड्राइवर नए रेट वसूल सकेंगे।