मुंबई में 200 पार हुआ AQI, बीएमसी ने कंस्ट्रक्शन वर्क पर लगाया बैन
मुंबई के बोरिवली और भायखला इलाके में एक्यूआई 200 पार पहुंच गया है। इस कारण बीएमसी ने वहां कंस्ट्रक्शन कार्यों पर बैन लगा दिया है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा, "आदेश नहीं मानने वालों पर कार्रवाई होगी...यह गैर-ज़मानती अपराध होगा।" बकौल गगरानी, जिन इलाकों का एक्यूआई 200 पार होगा, वहां ग्रैप-IV के तहत कंस्ट्रक्शन कार्य बंद करवाए जाएंगे।