मुंबई में 24 मंज़िला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग; एक की मौत और 14 हुए घायल
मुंबई (महाराष्ट्र) के दहिसर ईस्ट इलाके में एक 24 मंज़िला इमारत में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।