मुंबई में इंटरनैशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹37 करोड़ की केटामाइन ज़ब्त; 2 अरेस्ट

मुंबई MIDC पुलिस ने थाईलैंड से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर करीब ₹37.17 करोड़ की 12.39 किलोग्राम केटामाइन ज़ब्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में 2 लोगों को एयरपोर्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट खाद्य पदार्थों में ड्रग्स छिपाकर थाईलैंड, इंडोनेशिया व मलेशिया भेजता था। 7 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Load More