मुंबई में 4 साल तक खराब हालत में पिंजरे में कैद रहे 2 पालतू कुत्ते, किए गए रेस्क्यू
पनवेल (मुंबई) में एक शख्स द्वारा 2 पालतू कुत्तों को अमानवीय तरीके से 4 वर्षों तक पिंजरे में कैद रखे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद पीएफए मुंबई के अध्यक्ष विजय रंगारे ने पालतू कुत्तों को बचाया और आवश्यक कार्रवाई की। कुत्तों को पिंजरे में पेशाब, मल त्याग और आराम करने के लिए मजबूर किया गया।