मुंबई में 6-महीने की एक बच्ची एचएमपीवी से संक्रमित मिली है। खांसी, सीने में जकड़न व ऑक्सीजन स्तर गिरने के कारण 1 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराई गई बच्ची को 5 दिन बाद डिस्चार्ज किया गया है। डॉक्टरों ने नए रैपिड पीसीआर टेस्ट के ज़रिए वायरस की पुष्टि की है। नागपुर में भी एचएमपीवी के 2 मरीज़ मिले थे।