मुंबई में TTE ने मराठी दंपति को हिंदी में बात करने के लिए कहा, किया गया निलंबित
मुंबई (महाराष्ट्र) के नालासोपारा में पश्चिम रेलवे के एक टीटीई ने ट्रेन में मराठी दंपति को हिंदी में बात करने के लिए कहा जिसके बाद विरोध पर रेलवे सुरक्षा बल ने टीटीई को हिरासत में ले लिया। वहीं, उसे निलंबित कर दिया गया है। टीटीई ने दंपति से कहा था, "यदि आप भारत में हैं, तो आपको हिंदी आनी चाहिए।"