मुंबई में अक्षय कुमार, फरहान अख्तर व राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बुधवार को मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार ने वोट डाला जिसका वीडियो सामने आया है। वोट डालने के बाद अक्षय ने कहा, "बूथ पर अच्छी व्यवस्था की गई है, खासतौर पर सीनियर सिटीज़न के लिए।" वहीं, अभिनेता फरहान अख्तर, अली फज़ल, राजकुमार राव व डायरेक्टर ज़ोया अख्तर ने भी वोट डाला।