मुंबई में अवैध तरीके से स्टोर किए गए 451 LPG सिलिंडर ज़ब्त, पकड़े गए 8 वाहन
मिडल ईस्ट युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच मुंबई (महाराष्ट्र) में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने वाडीबंदर ब्रिज और डोंगरी इलाके से अवैध तरीके से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलिंडर ज़ब्त किए हैं और 8 वाहन पकड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलिंडर बिना लाइसेंस स्टोर और ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे।