मुंबई में आग लगने से 7 लोगों की हुई मौत के बाद CM शिंदे ने किया मुआवज़े का एलान
चेंबूर (मुंबई) में रविवार सुबह 2 मंज़िला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजन को ₹5-₹5 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की।