मुंबई में आभूषण कंपनी से ₹1.47 करोड़ के हीरे चुराने के आरोप में कर्मचारी हुआ गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) की एक आभूषण कंपनी से 491 कैरेट हीरे चुराने वाले 40 वर्षीय सचिन मकवाना को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 120 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद सचिन की संलिप्तता का पता चला। गौरतलब है, आरोपी ने 10 दिसंबर को कंपनी से ₹1.47 करोड़ के हीरे चुराए थे।