मुंबई में इमारत की 11वीं मंजिल में लगी आग, ढाई साल के बच्चे व महिला की हुई मौत
मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से ढाई साल के बच्चे और एक महिला की मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 11वीं मंजिल के फ्लैट में फंसे 6 लोगों को रेस्क्यू किया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।