मुंबई में इमारत का हिस्सा ढहने से हुई महिला की मौत व कई लोग घायल, राहत कार्य जारी
मुंबई में शनिवार को ग्रैंड रोड रेलवे स्टेशन के पास एक 4 मंज़िला रिहायशी इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को पहले भी 'खतरनाक' घोषित किया जा चुका था और इसे नोटिस भी जारी किया गया था।