मुंबई में ईडी कार्यालय में लगी भीषण आग 12 घंटे बाद बुझाई गई

मुंबई अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बैलार्ड एस्टेट में शनिवार देर रात ईडी कार्यालय में लगी आग को 12 घंटे के लगातार अभियान के बाद दोपहर करीब 2:10 बजे बुझा दिया गया। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और इसमें फर्नीचर, अलमारियां और बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए।

Load More