मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी बकरा मंडी देवनार में बिक रहे हैं ₹3 लाख तक के बकरे
मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी बकरा मंडी देवनार मंडी में बकरीद के मौके पर बकरों की कीमत ₹10,000 से ₹3 लाख तक है। बकरा पालकों के मुताबिक, 2-3 महीने के बकरे की कीमत ₹5,000-₹7,000 जबकि 40-50 किलोग्राम वज़न वाले बकरे की कीमत ₹25,000-₹30,000 होती है। देवनार में बकरीद के समय 1.5 लाख बकरे 10 दिनों में बिक जाते हैं।