मुंबई में ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में हुई चोरी, पेंटिंग करने आया शख्स निकला चोर
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी करने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फ्लैट की पेंटिंग के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच उनके घर पर था और उसने खुली अलमारी का फायदा उठाकर ₹1 लाख के हीरे की ईयररिंग, ₹35,000 नकद और अमेरिकी डॉलर चुराए हैं।