मुंबई में ऑटो-रिक्शा में बैठे बच्चे को काटता दिखा पिटबुल, मदद की बजाय हंसता दिखा मालिक
मुंबई के मानखुर्द इलाके का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें एक पिटबुल ऑटो-रिक्शा में बैठे 11 वर्षीय बच्चे को काटता दिख रहा है। इस दौरान कुत्ते का मालिक हंस रहा है जबकि बच्चा चिल्लाता दिख रहा है। बच्चा किसी तरह ऑटो-रिक्शा से भागने में कामयाब हुआ और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।