मुंबई में बुधवार सुबह किंग्स सर्कल रेलवे ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। ब्रिज के नीचे से गुज़र रहे एक ट्रेलर कंटेनर के ब्रिज के निचले हिस्से से टकराने के कारण हादसा हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ब्रिज पर कुछ देर के लिए दादर की तरफ आवाजाही रोक दी गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ।