मुंबई में कोच्चि की तरह मिलेगी जल मेट्रो सेवा: नितेश राणे
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बताया है कि मुंबई में कोच्चि की तरह जल मेट्रो सेवा चालू करने के लिए कोच्चि जल मेट्रो को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पेश करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, "जल मेट्रो परियोजना से शहरी परिवहन में सुधार होगा और बैटरी से चलने वाली नौकाएं मुंबई महानगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी।"