मुंबई में कारों, SUV समेत हल्के मोटर वाहनों के लिए होगी टोल-फ्री एंट्री
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी टोल प्लाज़ा (वाशी, ऐरोली, मुलुंड, दहिसर और आनंदनगर) पर कार व एसयूवी समेत हल्के मोटर वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूलने का फैसला किया है। यह फैसला आज (14 अक्टूबर) रात 12 बजे से लागू होगा। राज्य सरकार के मंत्री दादाजी भुसे ने कहा, "इससे लोगों का समय बचेगा।"