मुंबई में गिरी 3 मज़िला इमारत, 8-10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
मुंबई के बांद्रा में शुक्रवार तड़के एक तीन मंज़िला इमारत ढह गई। हादसे में करीब 7 लोग घायल हो गए हैं और मलबे में अभी भी 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुंबई पुलिस और बीएमसी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, एक सिलिंडर ब्लास्ट के बाद इमारत अचानक ढह गई।