मुंबई में बाइक ओवरटेक करने पर गुस्साए युवकों ने इंजीनियर को हेलमेट से पीटा, हुई मौत
मुबंई के खारघर में गाड़ी ओवरटेक करने पर गुस्साए 2 बाइक सवार युवकों ने बाइक सवार इंजीनियर से मारपीट की और हेलमेट से उसके सिर पर वार किए हैं। घटना के बाद इंजीनियर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा जहां वह बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। मारपीट का वीडियो सामने आया है।