मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडे फेंके जाने से तनाव, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
मुंबई में माझगांव मोरया गणपति आगमन जुलूस के दौरान एक इमारत से कथित तौर पर श्रद्धालुओं पर अंडे फेंके जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से शांत रहने की अपील की। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ज़िम्मेदार लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।