मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान तार की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत, 5 झुलसे
मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब विसर्जन के लिए जा रहा गणपति का एक पंडाल तार के बहुत करीब आ गया। हादसे में झुलसे 4 लोगों की हालत गंभीर है जिनका इलाज जारी है।