मुंबई में घटी मराठियों की आबादी, उनके लिए आरक्षित हों 50% मकान: शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने राज्य विधानमंडल में मुंबई में बनने वाले नए भवनों में मराठी लोगों के लिए 50% आरक्षण की मांग करने वाला एक विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, "मुंबई में मराठी लोग कम हो रहे हैं और खानपान की भिन्नता के चलते उन्हें मकान देने से इनकार किया जा रहा है।"