मुंबई में चोर ने घर में घुसकर टॉयगन दिखाकर की लूट की कोशिश, महिला ने पुलिस को सौंपा
मझगांव (मुंबई) में एक महिला ने लूट के इरादे से घर में घुसे बुर्का पहने शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया शख्स ने महिला की बेटी पर टॉयगन रखकर उसे मारने की धमकी दी और कीमती सामान चुराने का प्रयास किया। बकौल पुलिस, शख्स 10-साल से उसी बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल पर नौकरी करता था।